Breaking News

व्यापारी अड़े, बोले- ट्रक यूनियन बंद करवाने पर ही उठेगा धरना


श्रीगंगानगर जिले के सूरतगढ़ की नई धानमंडी में कारोबार गुरुवार को तीसरे दिन भी  ठप रहा। यहां के व्यापारी धानमंडी के दोनों गेटों पर ताला लगाकर और अपने प्रतिष्ठानों की चाबियां प्रशासन को सौंपकर धरने पर बैठे हुए हैं। व्यापारी ट्रक  संचालकों की ओर से मनमाना किराया वसूलने का विरोध और  ट्रक यूनियन का संचालन बंद करवाने की मांग को लेकर अड़े हुए हैं। सूरतगढ़ एसडीएम भरत जयप्रकाश मीणा के अनुसार आज दोपहर बाद फिर से दोनों पक्षों को बुलाकर  समझौता वार्ता की  जाएगी, ताकि समाधान निकल सके। 
वहीं व्यपारियों का कहना है कि जब तक प्रशासन उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं करता तब तक उनके प्रतिष्ठान और धानमंडी बंद रखी जाएगी। वहीं धानक मजदूर यूनियन भी व्यापारियों के समर्थन में आ गई है। आज मजदूर यूनियन के गोपीराम के नेतृत्व में सैंकड़ों मजदूर स्थानीय प्रशासन से मिले। 

No comments