Breaking News

सांसद इंदौरा ने सीमा पार खेतों की समस्या लोकसभा में उठाई


सांसद कुलदीप इंदौरा ने लोकसभा में नियम 377 के तहत श्रीगंगानगर जिले के सीमावर्ती किसानों की समस्याओं का मुद्दा उठाया। उन्होंने बताया कि कई किसानों की जमीन भारत-पाक सीमा फेंसिंग के पार होने के कारण उन्हें खेतों तक जाने के लिए रोज पास बनवाना पड़ता है, जिससे खेती प्रभावित होती है।
सांसद ने केंद्र सरकार से मांग की कि ऐसे किसानों को सीमा के इस पार वैकल्पिक कृषि भूमि आवंटित की जाए, ताकि वे बिना सुरक्षा बाधाओं के खेती कर सकें।

No comments