स्टेशन पर सफाईकर्मी को मिला सोने का आभूषण
जालोर के मोदरान स्टेशन पर सफाईकर्मी ने ईमानदारी की मिसाल पेश की है। उन्हें लाखों रुपये मूल्य का सोने का आभूषण मिला, जिसे उन्होंने अपने पास रखने के बजाय उसके असली मालिक तक पहुँचाने के लिए होटल संचालक को सौंप दिया। यह घटना मोदरान स्टेशन स्थित एक मिठाई की दुकान पर हुई।
जानकारी के अनुसार, मोदरान स्टेशन पर स्थित 'महादेव मिष्ठान भंडारÓ पर एक ग्राहक मिठाई खरीदने आए थे। बताया जा रहा है कि वे किसी शादी समारोह में जा रहे थे, तभी उनके सिर पर बांधने वाला सोने का कीमती आभूषण, जिसे 'फतेपिचÓ कहा जाता है, वहीं गिर गया।

No comments