जोधपुर में चोरों का आतंक : अस्पताल गए परिवार के पीछे घर साफ
जोधपुर शहर में चोरी की वारदातों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। ताज़ा मामलों में माता का थान थाना क्षेत्र के पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर निवासी प्रेम सुथार ने बताया कि वे पिछले छह दिनों से नयापुरा अस्पताल में भर्ती थे। उनकी पत्नी घर से खाना लेने आई थी और वापस अस्पताल चली गई। आज गुरुवार सुबह जब वे घर लौटे, तो मुख्य द्वार का ताला टूटा मिला। चोरों ने अलमारी में रखे करीब 3 तोला का रखड़ी सेट, 1 तोला की नाक फिनी, आधा तोला की अंगूठी, 40 ग्राम चांदी की पाजेब और करीब 30 तोला भारी चांदी का कंदोरा चुरा लिया।

No comments