Breaking News

रिटायर्ड फौजी की सिम पोर्ट कराकर लाखों की ठगी


खैरथल-तिजारा जिले के कोटकासिम थाना क्षेत्र में पुलिस ने साइबर ठगी के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान साहिल के रूप में हुई है।
कोटकासिम थाना अधिकारी जशवंत सिंह ने बताया कि एक शिकायत दर्ज हुई थी, जिसमें बताया गया कि शिकायतकर्ता के रिटायर्ड फौजी पिता की सिम को अज्ञात व्यक्ति ने अपने नाम पर पोर्ट करवा लिया था। इसके बाद उनके बैंक खाते से लाखों रुपए की ठगी की गई। शिकायतकर्ता ने इसकी सूचना साइबर क्राइम हेल्पलाइन पर भी दी थी।

No comments