घर की छत से भरे बाजार में कूदा गोवंश, मची अफरा-तफरी
श्रीडूंगरगढ़ में एक अजीबोगरीब घटना में एसबीआई बैंक के पास एक गोवंश घर की छत पर चढ़ गया और वहां से सीधे भरे बाजार में छलांग लगा दी. इस घटना से बाजार में भगदड़ मच गई, हालांकि गनीमत रही कि लोग बाल-बाल बच गए. स्थानीय सेवा समिति ने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि निराश्रित गोवंश को गौशालाओं में नहीं पहुंचाया जा रहा है, जिससे ऐसी घटनाएं रोज हो रही हैं. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

No comments