बीकानेर में 10 दिन आगे बढ़ी नहरबंदी
बीकानेर सहित उत्तर-पश्चिमी राजस्थान के लिए राहत भरी खबर है. क्षेत्र में चल रहे तेल और गैस संकट के बीच जल संकट को टालने के लिए प्रदेश सरकार ने नहरबंदी की तारीख 10 दिन आगे बढ़ा दी है. अब 21 मार्च की बजाय 31 मार्च से नहरबंदी लागू होगी. राजस्थान सरकार ने इस संबंध में पंजाब सरकार को पत्र भेजकर पर्याप्त जल भंडारण सुनिश्चित करने के लिए यह समय सीमा बढ़वाई है, ताकि पेयजल और सिंचाई की आपूर्ति बाधित न हो.

No comments