शेयर बाजार में मचा हाहाकार: ताश के पत्तों की तरह बिखरे स्टॉक
शेयर बाजार के निवेशकों के लिए गुरुवार की सुबह किसी बुरे सपने से कम नहीं रही। जैसे ही घड़ी की सुइयों ने कारोबार शुरू होने का संकेत दिया, दलाल स्ट्रीट में हाहाकार मच गया। ग्लोबल मार्केट से मिल रहे निगेटिव संकेतों और मिडिल ईस्ट में सुलगती युद्ध की आग ने भारतीय निवेशकों के अरबों रुपये स्वाहा कर दिए। सेंसेक्स और निफ्टी, दोनों ही प्रमुख इंडेक्स ताश के पत्तों की तरह ढहते नजर आए।
बाजार की इस ऐतिहासिक गिरावट के पीछे केवल एक वजह नहीं है। इजरायल, अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव ने कच्चे तेल की सप्लाई चेन को हिलाकर रख दिया है। कारोबार की शुरुआत होते ही बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स करीब 978 अंकों की भारी गिरावट के साथ 75,871 के स्तर पर आ गिरा।

No comments