Breaking News

आज-कल में ऑनलाइन फूड डिलीवरी भी बंद! खाली हुए होटलों के सिलेंडर


जयपुर समेत पूरे प्रदेश में कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की भारी किल्लत के कारण फूड इंडस्ट्री गैस सिलेंडर के लिए जूझ रही है। शहर के होटल और रेस्टोरेंट संचालकों ने स्पष्ट किया है कि उनके पास अब गैस का स्टॉक खत्म हो चुका है, जिससे आज या कल में ऑनलाइन फूड डिलीवरी बंद की जा सकती है। जगतपुरा सहित जयपुर के कई क्षेत्रों में किचन बंद होने की कगार पर हैं। होटल कर्मचारियों और संचालकों ने अपनी पीड़ा साझा की है।
इजराइल-ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव के कारण वैश्विक ईंधन आपूर्ति श्रृंखला बाधित हुई है। भारत अपनी जरूरत का बड़ा हिस्सा आयात करता है, जो इस युद्ध के कारण प्रभावित हुआ है।

No comments