एनसीईआरटी ने कक्षा आठ की किताब से न्यायपालिका पर विवादित अध्याय को हटाया
राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद ने हाल ही में कक्षा 8 की सामाजिक विज्ञान की नई पुस्तक को वापस लेने और विवादित अध्याय पर सार्वजनिक रूप से माफी मांगने का निर्णय लिया है। यह फैसला एक विवाद के बाद लिया गया जिसमें पुस्तक के अध्याय हमारे समाज में न्यायपालिका की भूमिका को लेकर गंभीर प्रतिक्रिया सामने आई थी।
एनसीईआरटी ने प्रेस रिलीज में कहा है कि इस अध्याय में 'अनुचित टेक्स्चुअल कंटेंट और अनुमोदन में त्रुटिÓ शामिल हो गई थी, जो गलती से किताब में शामिल हो गया। परिषद ने कहा कि किसी भी संवैधानिक संस्थान की प्रतिष्ठा को घटाने का उनका कोई इरादा नहीं था और उन्होंने ईमानदारी से इस गलती के लिए माफी भी मांगी है।

No comments