Breaking News

पाली में डॉग ने सात लोगों को काटा


पाली में इन दिनों गली-मोहल्लों में डॉग का आंतक है। कई बार शिकायत के बाद भी निगम हाईकोर्ट के आदेशों का हवाला देकर डॉग को नहीं पकड़ रहा है। इसका नुकसान आमजन को उठाना पड़ रहा है। 
आज मंगलवार सुबह शहर के अम्बेडकर सर्किल के निकट एक डॉग ने छह-सात लोगों को काट कर घायल कर दिया। किसी का हाथ चाब दिया तो किसी का पैर। छुड़ाने आए लोगों पर भी डॉग ने हमला कर दिया। लोगों का आरोप है कि डॉग पागल हो रखा था। जो उधर से गुजर रहे हर व्यक्ति को काटने के लिए दौड़ रहा था। एक घंटे के भीतर डॉग के काटने से घायल हुए लोग हॉस्पिटल पहुंचे तो तुरंत उनका उपचार किया।

No comments