भीलवाड़ा में रेडीमेड ओर टेलरिंग शॉप में लगी आग
भीलवाड़ा के सरदार नगर में बीती रात एक रेडीमेड गारमेंट और टेलरिंग शॉप में अचानक आग लग गई, कुछ ही देर में आग से दुकान में रखा लाखों रुपए मूल्य का रेडीमेड गारमेंट और सिलाई मशीन जलकर राख हो गई।लोगों ने जब दुकान से धुंआ और आग की लपटे निकलते हुए देखी तो पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचित किया।
मौके पर अफरा-तफरी मच गई,लोगों की ने अपने स्तर पर आग बुझाने की कोशिश की।सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और करीब आधे से 1 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया ।

No comments