डीग में पांडे मोहल्ले में सांडों की भिड़ंत: मची अफरा-तफरी
डीग में शहर के पांडे मोहल्ला स्थित ठेकेदार मंदिर के सामने आज बुधवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब 2 सांड अचानक हिंसक होकर आपस में भिड़ गए। सांडों की इस तेज लड़ाई के कारण आसपास मौजूद लोगों में डर का माहौल बन गया और वे जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों सांड पहले सड़क पर घूम रहे थे, तभी अचानक एक-दूसरे पर हमला कर दिया। देखते ही देखते उनकी लड़ाई उग्र हो गई। सांडों की टक्कर और दौड़भाग से घबराकर राहगीर और आसपास खड़े लोग भागने लगे। कई लोगों ने घरों में शरण लेकर अपनी जान बचाई।

No comments