Breaking News

मक्के की आड़ में नशे की फसल:खेत और घर से 38 किलो गांजा बरामद


बांसवाड़ा जिले में मक्के की फसल की आड़ में गांजा उगाने का मामला सामने आया है। कलिंजरा थाना पुलिस ने लालवाड़ा गांव में खेत और मकान से करीब 38 किलो गांजा जब्त किया है। कार्रवाई के दौरान आरोपी मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है।
 थानाधिकारी योगेन्द्र कुमार व्यास ने बताया- सूचना मिली थी कि लालवाड़ा निवासी छगन पुत्र हिमा पटेल अपने खेत में मक्के की फसल के बीच गांजे के पौधे उगा रहा है। पुलिस टीम ने आरोपी के खेत और घर पर एक साथ दबिश दी गई।

No comments