'भूत' पहुंचा हाईकोर्ट, बताई नगर निगम की कारगुजारी
कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक जीवित व्यक्ति के नाम पर ही मृत्यु प्रमाण पत्र जारी कर दिया गया. इस गंभीर लापरवाही पर कर्नाटक हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाते हुए संबंधित नगर निगम को कड़ी फटकार लगाई है. साथ ही इसको सुधारने के लिए तत्?काल कार्रवाई करने का आदेश दिया है. मामला आरटी नगर निवासी एम बाशा से जुड़ा है, जिन्होंने इस त्रुटि के खिलाफ अदालत का दरवाजा खटखटाया.
हाईकोर्ट ने मौखिक टिप्पणी में यह भी स्पष्ट किया कि इस तरह की गंभीर चूक के लिए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए.

No comments