सिक्किम में भारी बारिश ने मचाया कहर, चुंगथांग में 150 से 200 पर्यटक फंसे
उत्तर सिक्किम में अचानक भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। चुंगथांग में 150 से 200 पर्यटक फंस गए हैं। लैंडस्लाइड के कारण गंगटोक से लाचेन और चुंगथांग से लाचेन जाने वाले रास्ते पूरी तरह बंद हो गए। अब ये पर्यटक आगे नहीं बढ़ पा रहे हैं।
जिला कलेक्टर अनंत जैन ने बताया कि कई जगहों पर भूस्खलन हुआ है। इससे सड़कें पूरी तरह ब्लॉक हो गई हैं। पर्यटक लाचेन घूमने जा रहे थे, लेकिन बीच रास्ते में ही अटक गए। अभी सभी पर्यटकों को आईटीबीपी कैंप और गुरुद्वारे में सुरक्षित रखा गया है।

No comments