Breaking News

नाहारखोहरा में गेहूं कटाई के दौरान मिला बिलौटा


दौसा जिले के सिकराय क्षेत्र स्थित नाहारखोहरा गांव में गेहूं कटाई के दौरान खेत में जंगली बिल्ली का बच्चा मिला। किसान जितेंद्र मीना को कटाई करते समय फसल के बीच यह छोटा वन्यजीव दिखाई दिया, जिसकी पहचान बाद में जंगली बिल्ली के बच्चे के रूप में हुई।
बिलौटा मिलने की खबर फैलते ही ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। किसी भी संभावित खतरे से बचने और वन्यजीव की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए तत्काल वन विभाग को सूचित किया गया। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम रात में गांव पहुंची और सावधानीपूर्वक शावक को रेस्क्यू किया।

No comments