Breaking News

जगन्नाथ मंदिर के रत्न भंडार पर 3डी कैमरों की नजर


पुरी के श्री जगन्नाथ मंदिर का रत्न भंडार इन दिनों पूरे देश में चर्चा का विषय बना हुआ है। सदियों से बंद पड़े इस रहस्यमयी खजाने के द्वार 48 साल बाद इन्वेंट्री के लिए आज यानी 25 मार्च 2026 से फिर से खोले जा रहे हैं। पहली बार हर गहने की डिजिटल तस्वीर और 3डी रिकॉर्ड बनाया जा रहा है ताकि भविष्य के लिए स्थाई दस्तावेज रहे।
इस बार की प्रक्रिया पिछली बार से अलग और बहुत प्रोफेशनल है। सरकार चाहती है कि खजाने की गिनती में कोई वित्तीय गलती न हो और अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन हो इसलीए भारतीय रिजर्व बैंक के अधिकारियों को टीम में शामिल किया गया है। आरबीआई के पास सोने और चांदी की शुद्धता जांचने वाली आधुनिक मशीनें हैं।

No comments