लगातार गिरावट के बाद आज सोना-चांदी हुआ महंगा
पिछले कई दिनों से लगातार गिराव के बाद घरेलू वायदा बाजार एमसीएक्स में आज सोना और चांदी की कीमतों में तेज बढ़त देखने को मिली। निवेशकों की मजबूत खरीदारी और वैश्विक संकेतों के चलते दोनों कीमती धातुएं ऊंचे स्तर पर कारोबार कर रही हैं।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर चांदी का भाव 11,300 रुपये की बढ़त के साथ 2,35,241 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गया, जो करीब 5.05 प्रतिशत की तेजी को दर्शाता है। वहीं सोना भी पीछे नहीं रहा और 5352 रुपये की उछाल के साथ 1,44,282 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा, जो 3.50 प्रतिशत की मजबूती है।

No comments