Breaking News

शीतला माता मंदिर के बाहर महिलाओं की लगी कतार


पाली में शीतला सप्तमी को लेकर बुधवार अलसुबह से ही महिलाओं की लम्बी कतार शीतला माता मंदिर के बाहर देखने को मिली। हाथे में ठंडे पकवानों की थाली लिए सज-धज कर आई महिलाएं अपनी बारी आने का इन्तजार करती नजर आई। इस दौरान कई महिलाएं शीतला माता के भजन भी गा रही थी। जैसे ही अपना नंबर आया। महिलाओं ने शीतला माता को ठंडे पकवानों का भोग लगाया। और परिवार की खुशहाली की कामना की। शहर के आदर्श नगर, इंद्रा कॉलोनी, राजेन्द्र नगर, लेबर कॉलोनी सहित शहर के अन्य कई मोहल्लों में शीतला माता मंदिरों में पूजन को लेकर आज महिलाओं की भीड़ देखने को मिली। 

No comments