Breaking News

उदयपुर में बिना चेतावनी लिखे नशे के खिलाफ एक्शन


उदयपुर की प्रतापनगर थाना पुलिस ने जिला स्पेशल टीम के साथ मिलकर बिना चेतावनी के सिगरेट, तंबाकू सहित अन्य मादक पदार्थ बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई की है। 
थानाधिकारी पूरणसिंह राजपुरोहित ने बताया कि तंबाकू और सिगरेट आदि पर सचित्र चेतावनी अंकित नहीं थी, जो नियमानुसार होनी चाहिए। मुखबिर से सूचना मिली थी कि ऐसी सिगरेट और तंबाकू बेचे जा रहे हैं। हमने ड्रग इंस्पेक्टर को मौके पर बुलाया। उनके सहयोग से पायड़ा स्थित आदर्श नगर निवासी मुकेश पिता सुजानमल के यहां दबिश देकर कार्रवाई की। इसके कब्जे से विभिन्न ब्रांड की 3260 सिगरेट के पैकेट, 60 पैकेट तम्बाकू और 11 हुक्के जब्त किए गए।

No comments