सर्राफा बाजार में दिखी गिरावट; चांदी 1540 तक टूटी, सोना 560 सस्ता
पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष और अमेरिकी अधिकारियों के हालिया बयानों के बाद बुधवार को सोना और चांदी की कीमतों में गिरावट के साथ कारोबार शुरू हुआ। ऊर्जा बाजार में बढ़ती अस्थिरता का असर कीमती धातुओं पर भी दिखाई दे रहा है। चांदी की कीमत 1560 रुपये गिरकर 2.75 लाख रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई। वहीं सोने का भाव 560 रुपये गिरकर 1.63 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया।
एशियाई ट्रेडिंग घंटों के दौरान स्पॉट गोल्ड की कीमत हल्की गिरावट के साथ 0.34 प्रतिशत नीचे आकर 5224 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी, हालांकि यह अब भी 5200 डॉलर के स्तर से ऊपर बनी हुई है।

No comments