Breaking News

दहेज में ट्रैक्टर और बारातियों को हेलमेट!


शादियों में फिजूलखर्ची और भारी-भरकम दहेज के दौर में राजस्थान के नागौर जिले के एक किसान ने मिसाल कायम की है। किसान हनुमान राम माली ने अपनी बेटी की शादी को केवल एक पारिवारिक आयोजन तक सीमित न रखकर इसे सामाजिक जागरूकता का मंच बना दिया। उनके इस अनोखे कदम की चर्चा अब पूरे प्रदेश में हो रही है।
हनुमान राम ने अपनी बेटी की विदाई पर उसे गहने या लग्जरी कार देने के बजाय ट्रैक्टर भेंट किया। इसके पीछे उनका संदेश बेहद साफ था—बेटी केवल घर संभालने के लिए नहीं बल्कि खेतों में अन्नदाता बनकर आत्मनिर्भर बनने के भी काबिल है। बारात में आए मेहमानों को उपहार के तौर पर हेलमेट बांटे गए।

No comments