चैत्र नवरात्र से पहले ही हाउसफुल हुआ दरबार
चैत्र नवरात्र की शुरुआत में अभी कुछ दिन शेष हैं, लेकिन माता के भक्तों का उत्साह अभी से चरम पर है। स्थिति यह है कि दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और वाराणसी जैसे बड़े शहरों से श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा स्टेशन जाने वाली प्रमुख ट्रेनों में कन्फर्म टिकट मिलना नामुमकिन हो गया है। वंदे भारत, राजधानी और श्री शक्ति एक्सप्रेस जैसी प्रीमियम ट्रेनों में वेटिंग लिस्ट का आंकड़ा 200 के पार पहुंच गया है, जिससे श्रद्धालुओं की चिंता बढ़ गई है।
नवरात्र के दौरान (19 से 27 मार्च) कटड़ा रूट की ट्रेनों में नो रूम की स्थिति बन गई है। श्रद्धालुओं का कहना है कि उन्होंने महीनों पहले प्रयास किया, लेकिन फिर भी सफलता नहीं मिली।

No comments