टोंक में पत्थरबाजों पर गिरेगी 'गाज', बुलडोजर चलने की उल्टी गिनती शुरू
राजस्थान के टोंक जिले में वाल्मीकि समाज की बस्ती पर हुई पत्थरबाजी का मामला अब सियासी और कानूनी तौर पर बड़ा रूप ले चुका है. टोंक नगर परिषद की टीम ने देशवाली मोहल्ले में पहुँचकर कई मकानों और दुकानों पर लाल रंग के क्रॉस के निशान लगा दिए हैं. इन लाल निशानों को सीधे तौर पर आने वाले 'बुलडोजर एक्शनÓ के संकेत के रूप में देखा जा रहा है. प्रसाशन की इस कार्रवाई से क्षेत्र में खलबली मची हुई है. कयास लगाए जा रहे हैं कि अगले 48 घंटों के भीतर अवैध निर्माण और अतिक्रमण के खिलाफ पीला पंजा चल सकता है.

No comments