Breaking News

राजस्थान में पकड़ा गया फर्जी एलपीजी पंप, दिख रहा था पेट्रोप पंप की तरह


भीलवाड़ा के भदालीखेड़ा क्षेत्र में एक ऐसा ऑटो एलपीजी पंप पकड़ा गया है, जो बिल्कुल अधिकृत पेट्रोल पंप की तर्ज पर बनाया गया था, लेकिन उसके पास संचालन का कोई वैध दस्तावेज नहीं था। जिला कलक्टर जसमीत सिंह संधू के निर्देश पर रसद विभाग की टीम ने जब मौके पर दबिश दी, तो वहां का नजारा देखकर अधिकारी भी चौंक गए।
जिले में पिछले कुछ समय से अवैध गैस रिफिलिंग की शिकायतें मिल रही थीं। इसे गंभीरता से लेते हुए जिला कलक्टर ने सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। जिला रसद अधिकारी अमरेंद्र कुमार मिश्र के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई।

No comments