Breaking News

राजस्थान का यह कॉलेज निकला 'फर्जी'



विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने राजस्थान के अलवर जिले (भिवाड़ी) में स्थित राजीव गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट को फर्जी घोषित कर दिया है. यूजीसी ने आज शनिवार सुबह अपने सोशल मीडिया पर एक सार्वजनिक नोटिस जारी कर देशभर के छात्रों और अभिभावकों को आगाह किया है कि इस संस्थान में दाखिला लेना उनके भविष्य के साथ बड़ा खिलवाड़ हो सकता है.
आयोग ने सख्त लहजे में कहा है कि यह संस्थान नियमों की धज्जियां उड़ाकर अवैध रूप से डिग्रियां बांट रहा था. नोटिस में जनता को सचेत किया गया है कि ऐसे 'स्वयंभूÓ संस्थानों के झांसे में बिल्कुल न आएं. 

No comments