Breaking News

एक दूल्हा, दो दुल्हन और एक ही मंडप में लिए सात फेरे


छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले से एक ऐसी शादी की तस्वीर सामने आई है, जिसने हर किसी को चौंका दिया है। जहां एक युवक ने एक साथ दो युवतियों के साथ सात फेरे लिए।
बता दें कि युवक का तीन वर्षों से दोनों युवतियों के साथ प्रेम संबंध था और दोनों युवतियां इस बात को जानती थी। यह शादी तीनों परिवारों की आपसी सहमति थी, जिसे समाज ने भी स्वीकारा। इस शादी ने एक बार फिर परंपरा और कानून के बीच बहस को जन्म दिया है। हिंदू विवाह अधिनियम के तहत एक व्यक्ति एक समय में दो विवाह नहीं कर सकता, जब तक कि पहली पत्नी से विधिवत विवाह विच्छेद न हो।

No comments