Breaking News

जयपुर के फेमस मोती डूंगरी गणेश मंदिर में 42 साल बाद लौटी अनोखी परंपरा




राजस्थान की गुलाबी नगरी जयपुर के आराध्य श्री मोती डूंगरी गणेश मंदिर में आस्था के साथ-साथ 'सेहत का आशीर्वादÓ बरस रहा है. आज शनिवार को पुष्य नक्षत्र के पावन संयोग पर मंदिर में 42 साल पुरानी एक अद्भुत परंपरा को फिर से जीवित किया गया है. यहां भगवान गजानन को च्यवनप्राश का भोग लगाकर श्रद्धालुओं को प्रसाद के रूप में बांटा जा रहा है.
पुष्य नक्षत्र के विशेष योग में आज सुबह प्रथम पूज्य का दिव्य अभिषेक संपन्न हुआ. भगवान को 251 किलो दूध, 21 किलो दही, घी, शहद और 21 किलो बुरा से तैयार पंचामृत से स्नान कराया गया. 

No comments