Breaking News

थर्मल पावर प्लांट में घुसा भालू:जान बचाने भागा मजदूर हुआ चोटिल


कोटा के थर्मल पावर प्लांट में देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब अचानक एक भालू प्लांट परिसर में घुस आया। नाइट शिफ्ट में काम कर रहे कर्मचारी भालू को देखकर दहशत में आ गए और सुरक्षा के चलते बाहर निकलने की हिम्मत नहीं जुटा सके। भालू काफी देर तक प्लांट के अंदर घूमता रहा, जिससे पूरे क्षेत्र में भय का माहौल बना रहा।
एक श्रमिक भालू के काफी करीब था। जैसे ही उसकी नजर भालू पर पड़ी, वह घबरा गया और जान बचाने के लिए भागने लगा। घबराहट में भागते समय वह सड़क पर गिर गया, जिससे उसके घुटने और पैर में चोट आ गई। 

No comments