देश में डेंगू, निमोनिया और मेनिनजाइटिस के नए वैक्सीन को मंजूरी
देश में डेंगू, निमोनिया और मेनिनजाइटिस जैसी बीमारियों से बचाव के लिए सरकार की विशेष विशेषज्ञ समिति ने तीन वैक्सीन को मंजूरी दे दी है। इनमें जापान की फार्मा कंपनी टकेडा की टेट्रावैलेंट डेंगू वैक्सीन खास है। यह डेंगू के चारों प्रकार के वायरस से बचाती है।
फ्रांस की कंपनी सनोफी हेल्थकेयर की मेनिंगोकोकल पॉलिसैकेराइड टेटनस वैक्सीन को भी मंजूरी दी गई है। यह मेनिनजाइटिस (दिमागी बुखार) से बचाव के लिए 2 साल से अधिक उम्र वालों को दी जाएगी। इसी तरह, एसईसी ने निमोनिया से बचाव के लिए जीसी केमी फार्मा कंपनी की पीसीवी वैक्सीन के डोज में अहम बदलाव की सिफारिश की है।

No comments