Breaking News

प्राथमिक शिक्षा के करीब 2500 एल-5 पद समाप्त


बीकानेर से शिक्षा विभाग में बड़े बदलाव की खबर सामने आई है. पूर्व प्राथमिक शिक्षा के ढांचे में सुधार करते हुए करीब 2500 एल-5 पद समाप्त कर दिए गए हैं, जबकि 2410 पदों को प्रमोशन के जरिए भरने की स्वीकृति दी गई है. महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूलों की बाल वाटिकाओं को मजबूत करने के लिए यह कदम उठाया गया है. नए आदेश के अनुसार 75 बच्चों तक दो शिक्षक और अधिक संख्या पर अतिरिक्त शिक्षक लगाए जाएंगे. शिक्षा निदेशक सीताराम जाट ने इसके आदेश जारी किए हैं.

No comments