सरकारी स्कूलों में 31 तक पहुंचानी होगी नि:शुल्क पाठ्य-पुस्तकें
राजस्थान के सरकारी स्कूलों में नया शैक्षणिक सत्र 2026-27 एक अप्रेल से शुरू होने से पहले ही विद्यार्थियों के हाथों में किताबें पहुंचाने की कवायद तेज हो गई है। माध्यमिक शिक्षा विभाग के निदेशक ने सभी संयुक्त निदेशकों और मुख्य जिला शिक्षा अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि प्रथम चरण में शेष रही नि:शुल्क पाठ्य-पुस्तकों का वितरण हर हाल में 31 मार्च 2026 तक पूरा कर लिया जाए।
शिक्षा विभाग ने इसे राज्य सरकार की अत्यंत महत्वपूर्ण और समयबद्ध योजना बताते हुए सर्वोच्च प्राथमिकता से काम करने के निर्देश दिए हैं।

No comments