ट्रांसफार्मर के पास लगी आग:ग्रामीणों और बिजली कर्मियों की सूझबूझ से बड़ा हादसा टला
डूंगरपुर जिले के गामड़ा ब्राह्मणिया गांव में एक ट्रांसफार्मर के पास अचानक आग लग गई। ग्रामीणों और विद्युत विभाग के कर्मचारियों की सूझबूझ और त्वरित कार्रवाई से इस आग पर समय रहते काबू पा लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।
गांव के एक मोहल्ले में लगे ट्रांसफार्मर के नीचे खाद, कचरा और लकडिय़ों का ढेर जमा था। आशंका जताई जा रही है कि ट्रांसफार्मर से निकली चिंगारी इस ढेर पर गिरी, जिससे आग भड़क उठी। आग लगते ही आसपास के लोगों में दहशत फैल गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए।

No comments