Breaking News

पंजाब में गैस सिलिंडर लेने के लिए कतार में खड़े 66 वर्षीय बुजुर्ग की मौत; सुबह पांच बजे से कर रहे थे इंतजार


पंजाब के बरनाला जिले के गांव शैहणा में आज शुक्रवार को एक दुखद घटना सामने आई। गैस सिलिंडर लेने के लिए कतार में खड़े 66 वर्षीय व्यक्ति की दिल का दौरा पडऩे से मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद मौके पर मौजूद लोग स्तब्ध रह गए और इलाके में शोक का माहौल बन गया।
बताया जा रहा है कि वह सुबह करीब पांच बजे अपने बेटे के साथ खाना पकाने वाला गैस सिलिंडर लेने के लिए स्थानीय गैस एजेंसी के बाहर पहुंचे थे।

No comments