Breaking News

एनसीआर में कोयला आधारित उद्योगों पर सख्ती, स्वच्छ ईंधन अपनाने के निर्देश


राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में वायु प्रदूषण पर अंकुश लगाने के लिए कोयला आधारित उद्योगों पर सख्ती की तैयारी शुरू हो गई है। राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल ने अलवर, भिवाड़ी, नीमराणा और टपूकड़ा क्षेत्र में संचालित उद्योगों को कोयले के स्थान पर वैकल्पिक और स्वच्छ ईंधन अपनाने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही उद्योगों और अन्य हितधारकों से इस संबंध में सुझाव भी मांगे गए हैं। प्रदूषण नियंत्रण मंडल के क्षेत्रीय कार्यालय अलवर-भिवाड़ी की ओर से जारी सूचना में कहा गया है कि कोयला आधारित इकाइयों को चरणबद्ध तरीके से स्वच्छ ईंधन की ओर शिफ्ट करना होगा, ताकि एनसीआर में वायु गुणवत्ता में सुधार हो सके।

No comments