20 से 31 मार्च तक छुट्टियों की बहार, 11 दिन में 7 अवकाश
मार्च का तीसरा और आखिरी सप्ताह सरकारी कर्मचारियों और आम लोगों के लिए छुट्टियों की खुशखबरी लेकर आ रहा है। 20 से 31 मार्च के बीच कुल 11 दिनों में 7 अवकाश पड़ रहे हैं, जिससे लोगों को तीन बार लंबे वीकेंड का आनंद लेने का मौका मिलेगा।
इस दौरान राजस्थान सरकार की ओर से कई महत्वपूर्ण त्योहारों पर अवकाश घोषित किए गए हैं। 20 मार्च को चेटीचंड के अवसर पर अवकाश रहेगा, जिसके बाद 21 मार्च शनिवार और 22 मार्च रविवार होने से लगातार तीन दिन की छुट्टी मिल जाएगी। इसके बाद 26 मार्च को रामनवमी का अवकाश रहेगा।

No comments