Breaking News

सीबीएसई का बड़ा फैसला, 10वीं 12वीं में छठे 7वें अतिरिक्त विषय के आधार पर नहीं होंगे पास


केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने छठे या सातवें एडिश्नल विषय के आधार पर पास होने की सुविधा अब समाप्त कर दी है। यह नियम उन विद्यार्थियों पर लागू होगा, जिन्हें किसी कारण से किसी एक विषय की परीक्षा में निष्कासित किया गया है।
यह नियम उन विद्यार्थियों पर लागू होगी, जिन्हें किसी कारण से किसी एक विषय की परीक्षा में निष्कासित किया गया है। सीबीएसई के परीक्षा नियंत्रक डॉ. संयम भारद्वाज ने बताया कि यदि कोई विद्यार्थी परीक्षा के दौरान नकल या अन्य अनुचित साधनों का उपयोग करते हुए पकड़ा जाता है, तो उसे छठे या सातवें अतिरिक्त विषयों के आधार पर पास होने की सुविधा नहीं मिलेगी। नए नियमों के तहत जिस विषय में छात्र नकल करते हुए पकड़ा जाएगा, उस विषय की परीक्षा रद्द कर दी जाएगी। 

No comments