मुख्य सड़क पर गड्ढा बना बना मुसीबत
श्रीगंगानगर के सुखाडिय़ा सर्किल से शिव सर्किल के बीच बंसल अस्पताल के सामने सड़क किनारे संबंधित संबंधित ठेका फर्म कम्पनी द्वारा गैस पाइपलाइन डालने के लिए खोदा गया गड्ढा लोगों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है।
मिली जानकारी के अनुसार गत दिवस गैस पाइपलाइन डालने के लिए खोदकर खुले छोड़े गए गड्ढे में एक मोटरसाइकिल सवार युवक अचानक अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिर गया। गनीमत रही कि इस हादसे में उसे ज्यादा चोट नहीं लगी।
जानकारी के अनुसार कम्पनी द्वारा डाली गई गैस पाइपलाइन अभी से क्षतिग्रस्त हो गई है। बंसल अस्पताल के सामने सड़क किनारे खुलेे गड्ढे में पाइपलाइन टूटी हुई है।

No comments