Breaking News

नालियां ओवरफ्लो, गंदा पानी सड़क पर पसरा


श्रीगंगानगर में पुरानी आबादी रामनगर के ताराचंद वाटिका-माइक्रोवेव टावर रोड पर वार्ड नं. 14 के संजय वाटिका की ओर जाने वाली गली की नाली ओवरफ्लो होने से गंदा पानी सड़क पर पसरा हुआ है। गंदे पानी के कारण वार्डवासियों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 
वार्डवासी सोनू नरूला ने बताया कि इस गली की समस्या का स्थाई समाधान करवाने की वार्डवासियों द्वारा कई बार नगर परिषद अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों से की गई, लेकिन समस्या ज्यों की त्यों बनी हुई है। गली में नाली का गंदा पानी भरने से यहां रहने वाले लोगों का जीना दूभर हो गया है। 

No comments