Breaking News

जस्सा सिंह मार्ग पर कारपेट सड़क निर्माण कार्य शुरू


श्रीगंगानगर में सूरतगढ़ मार्ग पर हनुमान जी मूर्ति चौक से मिनी बाईपास जस्सा सिंह मार्ग की सड़क का निर्माण कार्य शनिवार से शुरू कर दिया गया है। नगर विकास न्यास की ओर से जस्सा सिंह मार्ग पर कारपेट सड़क  का निर्माण कार्य करवाया जा रहा है। 
जस्सा सिंह मार्ग पर सड़क बनने से यहां से आवागमन करने वाले वाहन चालकों को काफी राहत मिलेगी। जस्सा सिंह मार्ग पर सड़क निर्माण की मांग लोगों द्वारा काफी समय से की जा रही थी।

No comments