Breaking News

अग्रवाल संगठन का होली स्नेह मिलन समारोह आयोजित


श्रीगंगानगर में अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन की ओर से गोल बाजार स्थित एक होटल में होली स्नेह मिलन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में समाज के सदस्यों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।
बैठक में सामाजिक एकता, सादगीपूर्ण विवाह, ईंधन बचत और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने जैसे विषयों पर चर्चा की गई। इस अवसर पर सद्भावना पब्लिक स्कूल के संचालक अशोक अग्रवाल ने संगठन की अनुशंसा पर जरूरतमंद बच्चों को निशुल्क शिक्षा देने की घोषणा भी की। कार्यक्रम में समाज के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

No comments