Breaking News

चार युवती, एक युवक व एक विवाहिता लापता


श्रीगंगानगर  जिला मुख्यालय सहित जिले के अलग-अलग स्थानों से चार युवतियां, एक युवक व एक विवाहिता लापता हो गई। परिजनों ने अपने स्तर पर तलाश की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल पाया।
शहर के पुरानी आबादी उदाराम चौक इलाके से 21 वर्षीय अंजली कहीं चली गई। पुलिस ने उसके पिता विजय कुमार की रिपोर्ट पर गुमशुदगी दर्ज की है। सदर पुलिस थाना क्षेत्र के गांव 11 एलएनपी ख्यालीवाला से शायरी पुत्री नरसी बिश्रोई निवासी चुन्नीवाली ढाणी सादुलशहर लापता हो गई। पुलिस ने युवती के पिता की रिपोर्ट पर गुमशुदगी दर्ज की है। पदमपुर पुलिस ने बताया कि गांव जलौकी से पूजा रानी पुत्री सोहनलाल कहींं चली गई। 

No comments