दौसा में पिकअप और वैन की जबरदस्त भिड़ंत, हादसे में 11 घायल; मची चीख पुकार
राजस्थान के दौसा जिले के लालसोट क्षेत्र में नेशनल हाईवे 11-ए पर उस वक्त अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब डवाना गांव के पास बनी पुलिया पर एक तेज रफ्तार पिकअप और ईको वैन की आमने-सामने जबरदस्त टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में महिलाओं और मासूम बच्चों समेत कुल 11 यात्री घायल हो गए।
बताया जा रहा है कि लालसोट से दौसा की ओर खरबूजे और सब्जियों से लदी एक पिकअप गाड़ी बेतहाशा रफ्तार से दौड़ रही थी। डिडवाना पुलिया पर पहुंचते ही उसने विपरीत दिशा से आ रही ईको वैन को जोरदार टक्कर मार दी।

No comments