राजस्थान में आज से बारिश-ओले गिरने की चेतावनी
मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर ने राज्य में 27 मार्च से 30 मार्च तक आंधी-बारिश और ओले गिरने का अलर्ट जारी किया है। आज कुल 8 जिलों में मौसम बदल सकता है।
किसानों के लिए भी चेतावनी जारी की गई है। वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर गुरुवार को जोधपुर, बीकानेर, जयपुर के आसपास मौसम बदल गया। कई जिलों में हल्की बारिश भी हुई। मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर ने राज्य में 28 मार्च से एक स्ट्रांग वेदर सिस्टम के एक्टिव होने का अलर्ट जारी किया है। इस सिस्टम का असर प्रदेश के सभी एरिया में देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने प्रदेश में किसानों के लिए अलर्ट जारी किया है कि अगर कटी हुई फसलें या पकी फसलें जो खेतों या खुले स्थानों पर है, तो उनको किसी कवर्ड एरिया में शिफ्ट किया जाए, ताकि नुकसान से बचाया जा सके।

No comments