ईरान युद्ध के कारण हजारों बाज राजस्थान पहुंचे
ईरान-इजराइल युद्ध के कारण पहली बार एक साथ 2200 स्टेपी ईगल ने बीकानेर के जोड़बीड़ में ठिकाना बनाया है। यह संख्या पिछली बार से लगभग दोगुनी है। पिछली बार यहां करीब 1200 बाज देखे गए थे।
स्टेपी ईगल रूस-मंगोलिया से उड़कर हर साल ईरान-इराक की तरफ रुख करते थे। एक्सपर्ट का मानना है कि मिडिल ईस्ट में युद्ध से इनके आवास प्रभावित हुए हैं। इनके रहने की जगह खत्म हो चुकी है। इसी वजह से ये विदेशी पक्षी सबसे संरक्षित इन जगहों पर रुक गए हैं।

No comments