आस्था का सैलाब ! मात्र 4 दिनों में 3.5 लाख से अधिक रजिस्ट्रेशन
उत्तराखंड की विश्वप्रसिद्ध चारधाम यात्रा 2026 को लेकर श्रद्धालुओं में इस कदर उत्साह है कि पंजीकरण के पिछले सभी रिकॉर्ड ध्वस्त हो गए हैं। यात्रा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन विंडो खुलते ही भक्तों ने भारी संख्या में आवेदन किए हैं। उत्तराखंड के हिमालयी धामों- बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री की यात्रा के लिए श्रद्धालुओं ने नया इतिहास रच दिया है। 6 मार्च को पंजीकरण शुरू होने के बाद से मात्र चार दिनों के भीतर ही 3 लाख 53 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने अपना नाम दर्ज करा लिया है। आंकड़ों पर गौर करें तो बाबा केदार के दर्शन के लिए भक्तों में सबसे ज्यादा होड़ मची है।

No comments