नेता प्रतिपक्ष और कानून मंत्री में नोकझोंक
राजस्थान विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान कानून मंत्री जोगाराम पटेल और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली के बीच मंगलवार को नोकझोंक हो गई। बीजेपी विधायक आदूराम मेघवाल के चौहटन कोर्ट परिसर में वकीलों के लिए चेंबर और फरियादियों से जुड़ी सुविधाओं के सवाल पर कानून मंत्री ने जवाब दिया कि अभी कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है। जितने केस आए उससे ज्यादा डिस्पोजल हुए हैं। पेंडेंसी कम हुई है।
इस पर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा- हर सवाल का सेम जवाब, मंत्री तो ऐसा ही होना चाहिए। जिस भी विधायक ने कोर्ट खोलने पर सवाल लगाया उसे एक ही जाब देते हैं। आप घोषणा पूरी करने की डेडलाइन नहीं बता रहे।

No comments