कोटा में पलटा अंगूर से लदा मिनी ट्रक, लूटने की मची होड़, पुलिस को संभालनी पड़ी व्यवस्था
कोटा जिले में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर एक मिनी ट्रक पलटने के बाद अंगूर लूटने की होड़ मच गई। हादसे के बाद ट्रक में भरे अंगूर सड़क पर बिखर गए जिन्हें उठाने के लिए आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। हालात को संभालने के लिए पुलिस और हाईवे पेट्रोलिंग टीम को मौके पर पहुंचकर व्यवस्था करनी पड़ी।
जानकारी के अनुसार हादसा बूढ़ादीत थाना क्षेत्र के रामनगर गांव के पास हुआ। अंगूरों से भरा एक मिनी ट्रक महाराष्ट्र से दिल्ली की ओर जा रहा था।

No comments