मां वैष्णो देवी के भक्तों पर नहीं हो रहा गर्मी का असर
जम्मू में लगातार शुष्क मौसम और बढ़ते तापमान के बावजूद मां वैष्णो देवी की यात्रा में श्रद्धालुओं का उत्साह कम नहीं हुआ है। तपती गर्मी के बीच भी भक्त जयकारे लगाते हुए पूरे जोश और आस्था के साथ भवन की ओर बढ़ रहे हैं। इससे यात्रा मार्ग पर दिनभर श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी हुई है।
इन दिनों यात्रा में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। पवित्र भवन से लेकर आधार शिविर कटड़ा तक हर जगह श्रद्धालुओं की चहल-पहल है। दूर-दराज से आए भक्त पंजीकरण करवाकर परिवार सहित भवन की ओर प्रस्थान कर रहे हैं।

No comments